लखनऊ।
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
बेसिक शिक्षा सचिव से मिला संयुक्त परिषद का शिष्ट मंडल।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक शिष्ट मंडल एसपी तिवारी के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा से मिला जिसमें मुख्य रूप से चर्चा माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा की मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा योजना से आच्छादित करने की रही।
महोदय द्वारा शीघ्र ही बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित करने के लिए कहा गया और यह भी बताया गया शीघ्र ही प्रस्ताव कैबिनेट में जा रहा है।
इसके अतिरिक्त माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के के मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अन्य समस्याओं व शिक्षा विभाग में क्लास 2 अधिकारियों की संयुक्त की वरिष्ठता सूची सहित अन्य बहुत सारे बिंदुओं पर वार्ता की गई सभी का समाधान निकाले जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री संजय कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।




