उत्तर प्रदेश/वाराणसी
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
जनता के बीच पहुंचकर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं समस्याएं, ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ अभियान के तहत हुआ आत्मीय जनसंवाद।
वाराणसी 07/2026 जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सीधे समझने के उद्देश्य से वाराणसी कैण्ट विधानसभा के विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव ने अपने जनसंपर्क अभियान ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ के अंतर्गत आज प्रातः बड़ी पटिया स्थित गोपाल बाबा मंदिर से जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने क्षेत्र के नागरिकों से आत्मीय भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक परिस्थितियों को समझना है। इसी उद्देश्य से ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से वे लगातार क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों और बस्तियों में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह भी किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय, अभिषेक मिश्रा, पार्षद मदन मोहन तिवारी, मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल, पवन यादव, सतीश राजभर, जय प्रकाश मौर्या, अरविन्द मौर्या, गोविंद वर्मा, अनूप, राहुल सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
‘आपका विधायक–आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से विधायक सौरभ श्रीवास्तव निरंतर जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझ रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को गति देना है।




