मॉडर्न न्यू सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया दीपावली पर्व

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*मॉडर्न न्यू सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया दीपावली पर्व*
___________________________

*लखनऊ।* मॉडर्न न्यू सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुन्दरकी में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला का सुंदर प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूबी चौधरी ने विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि दीपावली हमें बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती है। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में अच्छे विचार अपनाने, दूसरों की मदद करने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करना तथा उनमें रचनात्मकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

×
Date : 07 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
मॉडर्न न्यू सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया दीपावली पर्व
News Image

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*मॉडर्न न्यू सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया दीपावली पर्व*
___________________________

*लखनऊ।* मॉडर्न न्यू सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुन्दरकी में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला का सुंदर प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूबी चौधरी ने विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि दीपावली हमें बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती है। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में अच्छे विचार अपनाने, दूसरों की मदद करने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करना तथा उनमें रचनात्मकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *