उत्तर प्रदेश/लखनऊ
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिवाली पर राज्य कर्मचारियों को बोनस की घोषणा का कर्मचारियों नें किया स्वागत।
लखनऊ 06 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा किए जाने पर प्राविधिक शिक्षा अराजपत्रित कर्मचारी
संघ (उ0 प्र0) के प्रदेश अध्यक्ष मारुत कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष मारुत कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को बोनस प्रदान कर दीपावली के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर प्रदान किया गया है। सरकार का यह निर्णय कर्मचारी हितों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण एवं संवेदनशीलता का परिचायक है।
बोनस की घोषणा से प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है।
उन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार से कर्मचारी हितों को दृष्टिगत रखते हुए महंगाई भत्ता (DA) जारी किए जाने संबंधी शासनादेश भी शीघ्र निर्गत करने की मांग की, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच राज्य कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्राप्त हो सके।
प्राविधिक शिक्षा अराजपत्रित कर्मचारी संघ (उ0 प्र0) प्रदेश सरकार के इस सकारात्मक निर्णय का स्वागत करते हुए कर्मचारी हितों में निरंतर सहयोग एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की अपेक्षा करता है।




