विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश/ वाराणसी
वाराणसी सिगरा थाना अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने 108 कन्याओं की पूजन
वंदनीय यंग बॉयज क्लब के तत्वावधान में 108 कन्याओं का पूजन, सुख-समृद्धि की कामना
वाराणसी। चंदुआ छित्तूपुर में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को वंदनीय यंग बॉयज क्लब के बैनर तले शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 108 कन्याओं का पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन आशीष केशरी जी के नेतृत्व में किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सिगरा थाना के एसएचओ शिवाकांत मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया गया। सनातन परंपरा में कन्या पूजन को शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-शांति, उन्नति और समृद्धि की कामना की।
कुंवर यादव जी ने वार्ड के समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत किया!
प्रधान संपादक एक रिपोर्ट




