उत्तर प्रदेश/लखनऊ
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
फर्जी मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर ऐक्टू का प्रदर्शन।
ऐक्टू और आइसा नेताओं पर कायम किए गये फर्जी मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू )के राज्य व्यापी आवाहन पर आज ऐक्टू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर सरकार विरोधी नारे बाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज अपराह्न ऐक्टू के जिला मंत्री का0 कुमार मधुसूदन मगन और उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिला अध्यक्ष का0 कमला गौतम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे बाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे -ऐक्टू और आइसा नेताओं के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमा रद्द करो!,दमन के बल पर यह सरकार नहीं चलेगी -नहीं चलेगी।,आशा कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करो!, फर्जी मुकदमों की दम पर आन्दोलन नहीं रुकेगा।
इस अवसर पर आशा वर्कर्स यूनियन की जिला अध्यक्ष का0 कमला गौतम, ऐक्टू जिला सचिव का0 कुमार मधुसूदन मगन तथा ऐपवा की जिला संयोजिका का0 सरोजिनी बिष्ट ने विगत 23 अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में आशा कर्मियों के महाजुटान के अवसर पर लोकतांत्रिक तरीके से किए गये धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के शान्ति पूर्ण तरीके से समाप्त हो जाने के बाद एक अन्य सरकारी यूनियन द्वारा सुनियोजित तरीके से प्रायोजित घटना से ऐक्टू और आइसा नेताओं को जोड़ कर पुलिस द्वारा एक फर्जी मुकदमा दर्ज करने की कड़ी निन्दा करते हुए उक्त मुकदमा वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आशा कर्मियों, संगिनी की प्रोत्साहन जो वर्षों से बकाया है दीपावली के पूर्व उसका भुगतान किया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री एवं मिशन निदेशक के बीच वार्ता के दौरान जिन बिंदुओं पर सहमति बनी है उन्हें पूरा किया जाए तथा प्रदेश भर में हर गांव में आशाओं, संगिनी तथा एएनएम के कार्य सम्पादन के लिए एक क्वाटर की व्यवस्था की जाए।
प्रदर्शन के दौरान उक्त नेताओं के अलावा इनौस के राज्य सहसचिव का0 राजीव गुप्ता, निर्माण मजदूर यूनियन की अध्यक्ष का0मंजू गौतम,ऐपवा नेत्री सुमन सेंगर, सरिता,सुदामा, लज्जावती, प्रेमा, तुलसी सोनकर, तारावती, अंजली, मंसूरा, का0 राम अनुज ओझा, का0रामदेवी आदि लोग मौजूद थे।




