उत्तर प्रदेश/वाराणसी
यूपी/हेड
राजीव आनंद
सिपाही को लगी गोली क्राइम सीन पर घटना,पेट में गोली लगने से गंभीर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती।

सिपाही को घटनास्थल पर गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, साथियों ने आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, कमिश्नरेट के लंका थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक गंभीर घटना सामने आई, नरिया तिराहे पर एक घटना स्थल पर गए लंका थाना के कांस्टेबल अमित शुक्ला को गोली लग गई। गोली पेट, पीठ और हाथ में लगी है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, गोली लगने से कांस्टेबल अमित शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद अन्य साथियों ने तत्काल उन्हें संभाला, घायल सिपाही को आनन-फानन बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां उन्हें तुरंत भर्ती कराया गया है, लंका पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।





