सिगरा कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: ऑटो में छूटा 2 लाख का बैग बरामद कर पीड़ित को लौटाया

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

थाना सिगरा पुलिस के सहयोग से कोतवाल शिवाकांत मिश्रा के तत्काल और सराहनीय प्रयास से झारखंड के पर्यटक का लाखों का सामान बरामद कर उसे वापस दिला दिया गया।

जानकारी के अनुसार श्री मुकेश सोनी पुत्र स्व. भैरव प्रसाद निवासी नाड़ी मोर बाड़ी, रांची, झारखंड अपने परिवार के साथ वाराणसी में पूजा का सामान लेने आए थे। लहरतारा से कैंट आते समय ऑटो में उनका बैग छूट गया, जिसमें 1,40,000 रुपये नकद और लगभग 60,000 रुपये कीमत के 100 ग्राम चांदी के सिक्के व बतिया सहित कुल 2 लाख रुपये का सामान था।

सूचना मिलते ही कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने तत्काल कमांड सेंटर प्रभारी राजेश और उनकी टीम को सक्रिय किया। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो का पता लगाकर पूरा सामान सकुशल बरामद कर पीड़ित को थाने बुलाकर सुपुर्द कर दिया।

पीड़ित ने कहा – वाराणसी पुलिस पर गर्व है

अपना कीमती सामान वापस पाकर पीड़ित मुकेश सोनी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि “वाराणसी पुलिस ने मेरा विश्वास जीत लिया, कमिश्नरेट पुलिस सच में मददगार है। पीड़ित ने कमिश्नरेट पुलिस और विशेष रूप से सिगरा कोतवाल शिवाकांत मिश्रा के मानवीय कार्य की दिल से सराहना की!

×
Date : 31 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
सिगरा कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: ऑटो में छूटा 2 लाख का बैग बरामद कर पीड़ित को लौटाया
News Image

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

सिगरा कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: ऑटो में छूटा 2 लाख का बैग बरामद कर पीड़ित को लौटाया

थाना सिगरा पुलिस के सहयोग से कोतवाल शिवाकांत मिश्रा के तत्काल और सराहनीय प्रयास से झारखंड के पर्यटक का लाखों का सामान बरामद कर उसे वापस दिला दिया गया।

जानकारी के अनुसार श्री मुकेश सोनी पुत्र स्व. भैरव प्रसाद निवासी नाड़ी मोर बाड़ी, रांची, झारखंड अपने परिवार के साथ वाराणसी में पूजा का सामान लेने आए थे। लहरतारा से कैंट आते समय ऑटो में उनका बैग छूट गया, जिसमें 1,40,000 रुपये नकद और लगभग 60,000 रुपये कीमत के 100 ग्राम चांदी के सिक्के व बतिया सहित कुल 2 लाख रुपये का सामान था।

सूचना मिलते ही कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने तत्काल कमांड सेंटर प्रभारी राजेश और उनकी टीम को सक्रिय किया। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो का पता लगाकर पूरा सामान सकुशल बरामद कर पीड़ित को थाने बुलाकर सुपुर्द कर दिया।

पीड़ित ने कहा - वाराणसी पुलिस पर गर्व है

अपना कीमती सामान वापस पाकर पीड़ित मुकेश सोनी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि "वाराणसी पुलिस ने मेरा विश्वास जीत लिया, कमिश्नरेट पुलिस सच में मददगार है। पीड़ित ने कमिश्नरेट पुलिस और विशेष रूप से सिगरा कोतवाल शिवाकांत मिश्रा के मानवीय कार्य की दिल से सराहना की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *