विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ दिल्ली
हैकरो ने बाइनेंस से 60000 करोड़ उड़ाया
दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस को हैकर्स ने निशाना बनाया है। माना जा रहा है कि हैकर्स ने 6 अरब डॉलर से ज्यादा की सेंधमारी की है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी माना जा रहा है। इसने क्रिप्टो बाजारों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। साथ ही दुनिया भर में निवेशकों में डर का माहौल है। हाल के वर्षों में करोड़ों लोगों ने क्रिप्टोकरेंसीज में निवेश किया है। इनमें भारतीय निवेशक भी शामिल हैं। एक अनुमान के मुताबिक भारत में 10 करोड़ से अधिक लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसीज हैं।
बाइनेंस का कहना है कि वह इस मामले की सुरक्षा सेंध की खबरों की जांच कर रहा है। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना शायद एक इंजीनियर के हैक हुए लैपटॉप के कारण हुई है। हैकर्स ने इस हैक करके एक सर्विस कंटेनर तक एक्सेस हासिल किया और फिर अनऑथराज्ड ट्रांजैक्शन कर दिए। कुल 6.3 बिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। बाइनेंस ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है। यह 300 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स को सेवाएं देता है।
#Binance #BinanceHack #CryptoHack #Cryptocurrency




