भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए स्वामी प्रवक्तानंद महाराज

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ लखनऊ/ पीलीभीत

*भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए स्वामी प्रवक्तानंद महाराज*
____________________________

*लखनऊ/पीलीभीत।* भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महामंडलेश्वर एवं 128 विधानसभा बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने सहभागिता की। लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार (आशियाना) में आयोजित बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बना दिया।

बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की कार्यशैली, आगामी रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसेवा के दायित्वों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सेवा भावना ही पार्टी को निरंतर जनविश्वास से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व से प्राप्त मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि जनता की सेवा, राष्ट्रहित और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी संकल्प के साथ संगठन की मजबूती और जनकल्याण के कार्यों में पूरी निष्ठा से जुटे रहना ही भाजपा की कार्यसंस्कृति है।

×
Date : 31 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए स्वामी प्रवक्तानंद महाराज
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *