मतदाता के अधिकारों को लेकर उठे सवालों का जवाब मिलना चाहिए :पुनीता सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी लखनऊ/ गाजीपुर

*मतदाता के अधिकारों को लेकर उठे सवालों का जवाब मिलना चाहिए :पुनीता सिंह*
__________________________

👉*वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान में उमड़ा समाजवादियों का जनसैलाब*

*लखनऊ/गाजीपुर।* समाजवादी पार्टी के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत रविवार को गाजीपुर में विशाल पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू समर्थकों के साथ प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल हुईं। लोहिया भवन स्थित सपा कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट के सरजू पांडेय पार्क तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट चोरी नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। सरजू पांडेय पार्क पहुंचने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

पुनीता सिंह खुशबू ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संवैधानिक पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में पूर्व मंत्री एवं जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह, सदर विधायक जै किशुन साहू और जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

वक्ताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर सदर ब्लॉक अध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव, यादव महासभा जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल, डॉ. समीर सिंह, तहसीन अहमद, बाबी चौधरी, सूर्यनाथ यादव, सूरज बागी, रीना यादव, शिशु यादव, पंकज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में आंदोलन का शांतिपूर्ण ढंग से समापन किया गया।

×
Date : 05 October 2026 Posted By : NEWS-DESK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *