उत्तर प्रदेश/वाराणसी
यूपी/हेड
राजीव आनंद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट श्री मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश, मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ, स्याही वाली पेन, नुकीला वस्तु, वाटर बॉटल, लाइटर, पान मसाला आदि पर प्रतिबंध।
खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना दिनांक 27.10.2026 को प्रस्तावित है। मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख निर्देश एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं निम्नवत हैं।
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा:
• मतगणना स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत आउटर कॉर्डन, इनर कॉर्डन एवं आइसोलेशन कॉर्डन सहित त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
• मतगणना स्थल से 01 किलोमीटर की परिधि में आउटर कॉर्डन निर्धारित किया गया है। उक्त परिधि के भीतर केवल वैध प्रवेश पासधारक अधिकृत व्यक्तियों को ही सघन चेकिंग एवं पास सत्यापन के उपरांत प्रवेश की अनुमति होगी।
• सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
प्रवेश नियंत्रण एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की चेकिंग व्यवस्था:
• प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी (DFMD) से जांच एवं सघन तलाशी सुनिश्चित की जाएगी। मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ, नशीले पदार्थ, स्याही वाली पेन एवं किसी भी प्रकार के हथियार ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
• अनधिकृत व्यक्तियों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रवेश पूर्णतः रोकने हेतु सभी प्रवेश बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
सीसीटीवी एवं कंट्रोल रूम से निगरानी: ड्रोन
• मतगणना स्थल एवं उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी तथा कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
• ड्रोन के माध्यम से भीड़भाड़ एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा जाएगा।
• किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस बल एवं सुरक्षा प्रबंधन:
• मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी एवं क्यूआरटी की टीमें तैनात की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु राजपत्रित अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
• सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहकर सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
• किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया एवं समुचित समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
यातायात एवं जनसुविधा व्यवस्था:
• मतगणना स्थल के आसपास सुचारु यातायात संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
• वाहनों की पार्किंग, आवागमन एवं यातायात डायवर्जन की व्यवस्था इस प्रकार सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
• ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा आमजन के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।
कॉन्फ्रेंस हॉल में ब्रीफिंग एवं आवश्यक दिशा-निर्देशः
• पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कॉन्फ्रेंस हॉल में राजपत्रित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया।

• मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक सुरक्षा घेरे में सतर्कता एवं प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए।
• सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहकर पूर्ण मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
• किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
• सभी सुरक्षा इकाइयों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा मतगणना प्रक्रिया के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
दिनांक 26.10.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की दिनांक 27.10.2026 को प्रस्तावित मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तत्पश्चात कॉन्फ्रेंस हॉल में राजपत्रित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मतगणना स्थल पर आउटर कॉर्डन, इनर कॉर्डन एवं आइसोलेशन कॉर्डन के अंतर्गत त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल से एक किलोमीटर की परिधि में निर्धारित आउटर कॉर्डन के भीतर वैध प्रवेश पासधारक अधिकृत व्यक्तियों को ही जांच के उपरांत प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी से जांच एवं सघन तलाशी तथा प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम सुनिश्चित की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी, क्यूआरटी एवं राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं कंट्रोल रूम से सतत निगरानी रखी जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी एवं आपसी समन्वय से ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। साथ ही, यातायात सुचारु रखने, निर्धारित पार्किंग का अनुपालन कराने तथा आमजन को असुविधा से बचाने हेतु प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्री राजेश कुमार पाण्डेय सहित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।





