राजधानी मेयर से मालवीय नगर जनता की पुकार।

उत्तर प्रदेश/लखनऊ 

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

 मेयर मैडम, देख लीजिए – मालवीय नगर वार्ड में क्या हो रहा है।

क्या जोन दो सो रहा है ? सफाई विभाग के अधिकारी सो रहे हैं ? कहां हैं मालवीय नगर वार्ड के सभासद और विधायक ?

सड़क बने साल नहीं बीते और मोतीझील की सड़क पर 100-100 ट्रैक्टर मिट्टी भरकर ऐतिहासिक झील को पाटने में लगे हैं।

किस कानून में लिखा है कि सड़क जनता के चलने के लिए है या ट्रैक्टरों से खनन करने के लिए ?

ये सब ऐशबाग, मोतीझील, नगर निगम जोन-2 के अंतर्गत हो रहा है! हजारों कुंतल मिट्टी खनन करके झील में डाल दी गई है! पूरी सड़क पर मिट्टी ही मिट्टी – स्मार्ट सिटी की ऐसी की तैसी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस और बाबा की सरकार है, फिर भी सड़कों पर गड्ढे कौन कर रहा है? जनता के पैसे से बनी सड़क पर इन ट्रैक्टरों का चालान क्यों नहीं हो रहा है ?

जहां लोग चल नहीं पा रहे हैं, वहां 100 ट्रैक्टरों ने हजारों चक्कर लगाकर झील को पाट दिया और सारे विभाग, पार्षद मूकदर्शक बने हैं।

ये लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह जी का क्षेत्र है और यहां खनन खेतों में नहीं, गलियों में हो रहा है।

जब कोई बड़ा हादसा होगा, किसी की जान जाएगी तब एक-दूसरे पर FIR होगी ये गंभीर विषय है।

लखनऊ मेयर मैडम, आपको जनता ने चुना है, मालवीय नगर वार्ड की सड़कों पर दौड़ते ट्रैक्टरों को देख लीजिए।

क्या नगर निगम जोन-2,सभासद और विधायक सब सो रहे हैं?

×
Date : 27 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
राजधानी मेयर से मालवीय नगर जनता की पुकार।
News Image

उत्तर प्रदेश/लखनऊ 

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

राजधानी मेयर से मालवीय नगर जनता की पुकार।

 मेयर मैडम, देख लीजिए - मालवीय नगर वार्ड में क्या हो रहा है।

क्या जोन दो सो रहा है ? सफाई विभाग के अधिकारी सो रहे हैं ? कहां हैं मालवीय नगर वार्ड के सभासद और विधायक ?

सड़क बने साल नहीं बीते और मोतीझील की सड़क पर 100-100 ट्रैक्टर मिट्टी भरकर ऐतिहासिक झील को पाटने में लगे हैं।

किस कानून में लिखा है कि सड़क जनता के चलने के लिए है या ट्रैक्टरों से खनन करने के लिए ?

ये सब ऐशबाग, मोतीझील, नगर निगम जोन-2 के अंतर्गत हो रहा है! हजारों कुंतल मिट्टी खनन करके झील में डाल दी गई है! पूरी सड़क पर मिट्टी ही मिट्टी - स्मार्ट सिटी की ऐसी की तैसी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस और बाबा की सरकार है, फिर भी सड़कों पर गड्ढे कौन कर रहा है? जनता के पैसे से बनी सड़क पर इन ट्रैक्टरों का चालान क्यों नहीं हो रहा है ?

जहां लोग चल नहीं पा रहे हैं, वहां 100 ट्रैक्टरों ने हजारों चक्कर लगाकर झील को पाट दिया और सारे विभाग, पार्षद मूकदर्शक बने हैं।

ये लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह जी का क्षेत्र है और यहां खनन खेतों में नहीं, गलियों में हो रहा है।

जब कोई बड़ा हादसा होगा, किसी की जान जाएगी तब एक-दूसरे पर FIR होगी ये गंभीर विषय है।

लखनऊ मेयर मैडम, आपको जनता ने चुना है, मालवीय नगर वार्ड की सड़कों पर दौड़ते ट्रैक्टरों को देख लीजिए।

क्या नगर निगम जोन-2,सभासद और विधायक सब सो रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *