वरिष्ठ संवाददाता
अशोक सिंह नेगी
राजधानी/ लखनऊ
*कार्तिक पूर्णिमा पर मेला कमेटी की विशेष बैठक सम्पन्न*
___________________________
👉*मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव मौजूद रहे*
*लखनऊ।* कार्तिक पूर्णिमा मेला कमेटी की विशेष बैठक अध्यक्ष सुरेश यादव के व्यापारिक संस्थान में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्यअतिथि संरक्षक एंव पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव रहे।
दीपावली के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चिनहट स्थित इंदिरा डैम पर गोमती तट पर भव्य मेला आयोजित किया जाना है। मेला स्थल सहित तमाम कार्य योजना बनाने हेतु कमेटी के सभी सदस्य बैठक में मौजूद हुए और अपने अपने विचार व्यक्त किए।
पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव नें सभी सदस्यों के विचारों को सुना और सतह तक कार्यक्रम को ले जाने के लिए अलग अलग लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी।
अध्यक्ष सुरेश यादव नें तमाम बिंदुओं पर आये सुझाओ को क्रमवार नोट करते हुए कहा कि अभी से हम सभी को जुटना होगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों का भी समय है इसको भी ध्यान रखना होगा लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमको जिम्मेदारी से जुटना होगा।
कई बिंदुओं पर बात होते होते एक बात पर विशेष ध्यान आकर्षित किया गया। इस बार जो मुख्य मार्ग पुल निर्माण किए जाने की वजह से अवरोध पैदा हुआ है उस समस्या पर भी मंथन हुआ। सुरक्षा पर भी विस्तार से बात हुई। मेला स्थल पर साफ सफाई समेत तमाम इंतजामों पर लोगों नें अपनी अपनी राय रखी।




