आयोग से राजनैतिक पक्षपातपूर्ण चुनाव अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग

यूपी/ हेड

राजीव आनंद

राजधानी/ लखनऊ

*आयोग से राजनैतिक पक्षपातपूर्ण चुनाव अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग*
___________________________

*लखनऊ।* आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करने वाले अधिकारियों की राजनीतिक निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए भारत निर्वाचन आयोग से स्वतंत्र जाँच की माँग की है।

उन्होंने कहा कि कई अधिकारी सत्तारूढ़ राजनीतिक प्रतिष्ठान के प्रति अनुचित झुकाव रखते दिखाई देते हैं। इनमें कई अधिकारी वर्षों से एक ही पद पर तैनात हैं, जिससे उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।

अमिताभ ठाकुर ने आयोग से विपक्षी दलों का फीडबैक लेकर अधिकारियों के कामकाज और शिकायतों के निस्तारण की निष्पक्ष समीक्षा कराने तथा राजनीतिक पक्षपात के विश्वसनीय प्रमाण मिलने पर संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील निर्वाचन दायित्वों से हटाने सहित उचित कार्रवाई करने की माँग की।

उन्होंने बताया कि आजाद अधिकार सेना भी अपने स्तर पर संबंधित तथ्यों और सूचनाओं का संकलन कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

×
Date : 25 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
आयोग से राजनैतिक पक्षपातपूर्ण चुनाव अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग
News Image

यूपी/ हेड

राजीव आनंद

राजधानी/ लखनऊ

*आयोग से राजनैतिक पक्षपातपूर्ण चुनाव अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग*
___________________________

*लखनऊ।* आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करने वाले अधिकारियों की राजनीतिक निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए भारत निर्वाचन आयोग से स्वतंत्र जाँच की माँग की है।

उन्होंने कहा कि कई अधिकारी सत्तारूढ़ राजनीतिक प्रतिष्ठान के प्रति अनुचित झुकाव रखते दिखाई देते हैं। इनमें कई अधिकारी वर्षों से एक ही पद पर तैनात हैं, जिससे उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।

अमिताभ ठाकुर ने आयोग से विपक्षी दलों का फीडबैक लेकर अधिकारियों के कामकाज और शिकायतों के निस्तारण की निष्पक्ष समीक्षा कराने तथा राजनीतिक पक्षपात के विश्वसनीय प्रमाण मिलने पर संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील निर्वाचन दायित्वों से हटाने सहित उचित कार्रवाई करने की माँग की।

उन्होंने बताया कि आजाद अधिकार सेना भी अपने स्तर पर संबंधित तथ्यों और सूचनाओं का संकलन कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *