लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोला बाजार में बुधवार रात एक इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV स्कूटी शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सदर बाजार चौकी के ठीक पीछे स्थित ‘सरला एंड संस’ नाम के ईवी बाइक शोरूम में लगी

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोला बाजार में बुधवार रात एक इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV स्कूटी शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सदर बाजार चौकी के ठीक पीछे स्थित ‘सरला एंड संस’ नाम के ईवी बाइक शोरूम में लगी। शोरूम में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बगल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की 3 गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और चारों तरफ से मोर्चा संभालते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

रात 8:27 बजे वॉच रूम को मिली सूचना
दमकल विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात फायर स्टेशन हजरतगंज के वॉच रूम को सूचना प्राप्त हुई कि सदर बाजार चौकी, कैंट के पीछे स्थित एक स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई है। घटना की गंभीरता और घनी आबादी वाले बाजार को देखते हुए फायर स्टेशन ऑफिसर के नेतृत्व में तीन फायर टेंडरों को बिना किसी देरी के घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकलकर्मियों के मौके पर पहुंचने तक आग शोरूम के बड़े हिस्से को अपनी जद में ले चुकी थी और लपटें पास स्थित दुकान

×
Date : 23 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोला बाजार में बुधवार रात एक इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV स्कूटी शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सदर बाजार चौकी के ठीक पीछे स्थित ‘सरला एंड संस’ नाम के ईवी बाइक शोरूम में लगी
News Image

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोला बाजार में बुधवार रात एक इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV स्कूटी शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सदर बाजार चौकी के ठीक पीछे स्थित 'सरला एंड संस' नाम के ईवी बाइक शोरूम में लगी। शोरूम में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बगल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की 3 गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और चारों तरफ से मोर्चा संभालते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

रात 8:27 बजे वॉच रूम को मिली सूचना
दमकल विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात फायर स्टेशन हजरतगंज के वॉच रूम को सूचना प्राप्त हुई कि सदर बाजार चौकी, कैंट के पीछे स्थित एक स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई है। घटना की गंभीरता और घनी आबादी वाले बाजार को देखते हुए फायर स्टेशन ऑफिसर के नेतृत्व में तीन फायर टेंडरों को बिना किसी देरी के घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकलकर्मियों के मौके पर पहुंचने तक आग शोरूम के बड़े हिस्से को अपनी जद में ले चुकी थी और लपटें पास स्थित दुकान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *