चौक स्थित आनंदी माता मंदिर में विशाल भंडारा, रात 8 बजे से सजेगी भव्य भजन संध्या।

उत्तर प्रदेश/लखनऊ 

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

चौक स्थित आनंदी माता मंदिर में आज गुरुवार को विशाल भंडारे एवं भव्य धार्मिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। आनंदी वाटर पार्क एवं आनंदी परिवार के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपेक्षा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, सायं 8 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।

धार्मिक संध्या में ओम जी शर्मा के सहयोगी जॉन अजमेरी, महिमा पांडे, मयंक, अंकिता चंचल महामाई का गुणगान करेंगे। इनके भक्ति गीतों के साथ माता रानी की महिमा का बखान किया जाएगा। इसके साथ ही देश के प्रमुख कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन माँ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने, भक्ति का आनंद लेने और सेवा भाव से जुड़ने का अवसर है।

×
Date : 22 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
चौक स्थित आनंदी माता मंदिर में विशाल भंडारा, रात 8 बजे से सजेगी भव्य भजन संध्या।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *