रालोद द्वारा चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स के लिए नामांकन आमंत्रित

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ लखनऊ/ दिल्ली

*रालोद द्वारा चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स के लिए नामांकन आमंत्रित*
___________________________

👉*कृषि, किसान कल्याण, सामाजिक सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित*

*लखनऊ।* भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में किसान ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाने वाले चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स–2026 के लिए योग्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार समारोह 20 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग में आयोजित होगा।

किसान ट्रस्ट की ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की धर्मपत्नी चारु चौधरी के मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह जी के विचारों, आदर्शों और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण समाज और आम नागरिकों के हितों के लिए समर्पित किया। उनके विचारों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए किसान ट्रस्ट ऐसे व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करता है, जिन्होंने कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, सामाजिक सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

*रालोद प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी* ने बताया कि इस वर्ष पांच श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे—

*किसान पुरस्कार* (Kisan Award): खेती-किसानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए।

*कृषक उत्थान पुरस्कार* (Krishak Utthan Award): कृषि नवाचार एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए।

*कृषि उद्यमी पुरस्कार* (Krishi Award): कृषि उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए।

*सेवा रत्न पुरस्कार* (Seva Ratna Award): सामाजिक कल्याण एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए।

*कलम रत्न पुरस्कार* (Kalam Ratna Award): पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।

उन्होंने बताया कि किसान ट्रस्ट द्वारा सभी योग्य एवं पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं ई-मेल के माध्यम से अपना नामांकन भेज सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन एवं संबंधित जानकारी के लिए ई-मेल:
*kisantrust79@gmail.com*

मयंक त्रिवेदी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी के विचार आज भी किसानों, ग्रामीण भारत और सामाजिक न्याय के लिए प्रासंगिक एवं प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने वाली प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान मिलता है। साथ ही, चौधरी साहब के विचारों एवं आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होता है।

उन्होंने योग्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं से इस सम्मान के लिए नामांकन भेजने की अपील की।

×
Date : 22 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
रालोद द्वारा चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स के लिए नामांकन आमंत्रित
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *