युवा राष्ट्रीय लोकदल में तीन पदों पर नई नियुक्तियाँ

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*युवा राष्ट्रीय लोकदल में तीन पदों पर नई नियुक्तियाँ*
___________________________

*लखनऊ।* आज युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने संगठन में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की। इसके तहत सीतापुर निवासी प्रियांशु श्रीवास्तव को युवा राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश सचिव तथा एडवोकेट रुद्र प्रताप सिंह को लखनऊ जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सिद्धार्थनगर जनपद के हरीश पटेल को जनपद सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के प्रयासों को बल मिलेगा।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया।

×
Date : 20 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
युवा राष्ट्रीय लोकदल में तीन पदों पर नई नियुक्तियाँ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *