मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत जनपद भदोही में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु व्यापक जागरूकता अभियान संचालित।

उत्तर प्रदेश/भदोही

यूपी/हेड

राजीव आनंद

थानों की एंटी रोमियो टीमों एवं मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी।
​

मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री अभिनव त्यागी* के निर्देशन एवं *श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
​इसी क्रम में थाना ऊंज पर मिशन शक्ति केंद्र के अंतर्गत थाना प्रभारी ऊंज द्वारा प्रधानाध्यापिका की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय ऊंज की बच्चियों को थाने एवं मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह भी उपस्थित रहीं।
​इसके अतिरिक्त, एंटी रोमियो टीम थाना चौरी के हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश दुबे व महिला कांस्टेबल नीतू गिरी द्वारा गोडापार क्षेत्र में महिलाओं की चौपाल लगाकर उन्हें सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइनों के प्रति जागरूक किया गया।
​

अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों के आसपास महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें छेड़छाड़, उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में बिना किसी भय के तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
​इस अवसर पर 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं साइबर अपराध से जुड़ी 1930 हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें स्वावलंबी बनाने हेतु लगातार ऐसे प्रयास जारी हैं।

​भदोही पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

×
Date : 17 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत जनपद भदोही में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु व्यापक जागरूकता अभियान संचालित।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *