वरिष्ठ संवाददाता
अशोक सिंह नेगी
विदेश/ सऊदी अरब
भारत ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को शुक्रवार को हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही, उमरा पर जाने वाले लोगों समेत अन्य यात्रियों से अपनी यात्रा के दौरान उड़ानों को लेकर जारी व्यवधान का ध्यान रखने को भी कहा।
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने यह नई एडवाइजरी यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद खाड़ी देश में बढ़े तनाव के बीच जारी किया गया।
#HouthiAttack #MEA #SaudiArabia #




