कैसरबाग में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत फीडबैक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*कैसरबाग में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत फीडबैक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

लखनऊ। थाना कैसरबाग परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत फीडबैक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डीसीपी पश्चिमी के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें पश्चिमी जोन के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम, साइबर टीम व एंटी रोमियो टीम ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में पश्चिमी जोन के विभिन्न थानों से लगभग 50 महिलाएं शामिल हुईं, जिनके पारिवारिक विवादों का मिशन शक्ति केंद्र व परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से मध्यस्थता कर सफल निस्तारण किया गया था। सभी महिलाओं से उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति का फीडबैक लिया गया। महिलाओं ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए बताया कि समझौते के बाद अब उन्हें कोई समस्या नहीं है और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

अभियोजन शाखा की महिला अभियोजन अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शासन की ओर से मिलने वाली विधिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट व सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098 और साइबर धोखाधड़ी पर 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया।

×
Date : 16 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
कैसरबाग में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत फीडबैक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
News Image

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*कैसरबाग में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत फीडबैक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

लखनऊ। थाना कैसरबाग परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत फीडबैक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डीसीपी पश्चिमी के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें पश्चिमी जोन के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम, साइबर टीम व एंटी रोमियो टीम ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में पश्चिमी जोन के विभिन्न थानों से लगभग 50 महिलाएं शामिल हुईं, जिनके पारिवारिक विवादों का मिशन शक्ति केंद्र व परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से मध्यस्थता कर सफल निस्तारण किया गया था। सभी महिलाओं से उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति का फीडबैक लिया गया। महिलाओं ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए बताया कि समझौते के बाद अब उन्हें कोई समस्या नहीं है और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

अभियोजन शाखा की महिला अभियोजन अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शासन की ओर से मिलने वाली विधिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट व सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098 और साइबर धोखाधड़ी पर 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *