मुख्य अतिथि के रूप मे खाद्य मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय करेंगे उद्घाटन

वरिष्ठ संवाददाता

अशोक सिंह नेगी

 

राजधानी/ लखनऊ

*फूड पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन 25 को*
_________________________

👉*मुख्य अतिथि के रूप मे खाद्य मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय करेंगे उद्घाटन*

*लखनऊ*। फूड पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन दिनांक 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से उद्यान भवन आडिटोरियम लखनऊ मे आहूत किया गया है मुख्य अतिथि के रूप मे अधिवेशन का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री,खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मनोज कुमार पाण्डेय करेंगे।

अधिवेशन मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे खाद्य राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधान परिषद सदस्य पवन कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद/ खाद्यायुक्त अनिल कुमार IAS, अपर आयुक्त (प्रशासन/स्थापना) कामता प्रसाद सिंह IAS, अपर आयुक्त (विपणन) श्री रविशंकर मिश्र, अपर आयुक्त (आपूर्ति) सत्यदेव एवं वित्त नियंत्रक श्री जयमंगल राव भाग ले रहे हैं। अधिवेशन मे अन्य सेवारत विभागीय अधिकारियों एवं विभागीय सेवारत/ सेवानिवृत्त संगठनों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। अधिवेशन मे प्रदेश भर के विभागीय पेंशनर्स बड़ी संख्या मे भाग लेने आ रहे हैं।

संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र दुबे,स्मारिका “खाद्य प्रवाह ” के प्रधान सम्पादक अशोक कुमार सिंह, महासचिव बी.एल.कुशवाहा, संयुक्त महासचिव एल.के.मिश्र एवं पूरी कार्यकारिणी ने विभाग के पेंशनर्स से अपील किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या मे पूर्वान्ह 10 बजे सभागार मे अवश्य पहुंच कर अपना स्थान ग्रहण कर लें। स्मरण रहे मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री जी को उसी दिन दूरस्थ एक अन्य कार्यक्रम मे भी शामिल होने के लिए जल्द निकलना होगा। आगे अधिवेशन का कार्यक्रम चलता रहेगा।

×
Date : 08 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
मुख्य अतिथि के रूप मे खाद्य मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय करेंगे उद्घाटन
News Image

वरिष्ठ संवाददाता

अशोक सिंह नेगी

 

राजधानी/ लखनऊ

*फूड पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन 25 को*
_________________________

👉*मुख्य अतिथि के रूप मे खाद्य मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय करेंगे उद्घाटन*

*लखनऊ*। फूड पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन दिनांक 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से उद्यान भवन आडिटोरियम लखनऊ मे आहूत किया गया है मुख्य अतिथि के रूप मे अधिवेशन का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री,खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मनोज कुमार पाण्डेय करेंगे।

अधिवेशन मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे खाद्य राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधान परिषद सदस्य पवन कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद/ खाद्यायुक्त अनिल कुमार IAS, अपर आयुक्त (प्रशासन/स्थापना) कामता प्रसाद सिंह IAS, अपर आयुक्त (विपणन) श्री रविशंकर मिश्र, अपर आयुक्त (आपूर्ति) सत्यदेव एवं वित्त नियंत्रक श्री जयमंगल राव भाग ले रहे हैं। अधिवेशन मे अन्य सेवारत विभागीय अधिकारियों एवं विभागीय सेवारत/ सेवानिवृत्त संगठनों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। अधिवेशन मे प्रदेश भर के विभागीय पेंशनर्स बड़ी संख्या मे भाग लेने आ रहे हैं।

संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र दुबे,स्मारिका "खाद्य प्रवाह " के प्रधान सम्पादक अशोक कुमार सिंह, महासचिव बी.एल.कुशवाहा, संयुक्त महासचिव एल.के.मिश्र एवं पूरी कार्यकारिणी ने विभाग के पेंशनर्स से अपील किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या मे पूर्वान्ह 10 बजे सभागार मे अवश्य पहुंच कर अपना स्थान ग्रहण कर लें। स्मरण रहे मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री जी को उसी दिन दूरस्थ एक अन्य कार्यक्रम मे भी शामिल होने के लिए जल्द निकलना होगा। आगे अधिवेशन का कार्यक्रम चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *