वरिष्ठ संवाददाता
अशोक सिंह नेगी
राजधानी/ लखनऊ
*कुर्सी रोड चैड़ीकरण में संशोधन की मांग को लेकर बैठक*
__________________________
*लखनऊ।* लखनऊ महायोजना 2031 कुर्सी रोड के चैड़ीकरण में विसंगतियों में संशोधन की मांग को लेकर कल 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय, एमडीएस टाॅवर, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने कुर्सी रोड में बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय, भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव सहित व्यापारी, विभिन्न स्कूल, प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि सहित चैड़ीकरण के जद में आने वाले भवन के स्वामी मौजूद व किसान उपस्थित रहेंगे। कल सोमवार को होने वाली इस बैठक को लेकर ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि लखनऊ महायोजना 2031 कुर्सी रोड के चैड़ीकरण को लेकर तैयार की गयी योजना में संशोधन को लेकर पहले भी कई बैठकों और प्राधिकरण के साथ हुये पत्राचार की पूरी रिपोर्ट बैठक में रखी जायेगी और आगे की योजना पर रणनीति तैयार कर इस लड़ाई में और तेजी लायी जायेगी।




