पीसीएस, रिटायर्ड, वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

 

राजधानी/ लखनऊ

*पीसीएस, रिटायर्ड, वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न*
_________________________

*लखनऊ।* पी सी एस, रिटायर्ड, वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक मीराबाई गेस्ट हाउस हजरतगंज लखनऊ में संपन्न हुई-

उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड पीसीएस अधिकारियों के प्रांतीय संगठन, “पीसीएस रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक मीराबाई गेस्ट हाउस हजरतगंज लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष श्री टी एन ‌द्विवेदी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित प्रदेश के अनेक जनपदों से प्रबंध कार्य समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित हुए।

बैठक में मुख्य रूप से सेवानिवृत्ति के उपरांत वृद्धावस्था के कारण चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में सीएमओ कार्यालय से वेरिफिकेशन व अन्य कारणों से हो रही परेशानियों एवं भुगतान में विलंब, न्यायालयों में सरकार की ओर से साक्ष्य हेतु उपस्थित होने के उपरांत मिलने वाले भत्तों में हो रही परेशानियों, आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल कराए जाने, पेंशन राशिकरण की वसूली 15 वर्ष के बजाय 12 वर्ष में कराए जाने आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत बजट का अभाव तथा मेदांता, अपोलो मैक्स, रीजेंसी आदि सुपर स्पेशलिटी सुविधा वाले अस्पतालों को इस योजना के पैनल में शामिल न होने के कारण आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रत्येक जनपद में सदस्यों के मध्य संपर्क अभियान चलाए जाने, मंडलवार व जिलावार बैठकें आयोजित करने पर बल दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष टी एन द्विवेदी, महासचिव अमृतलाल साहू, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राय, संगठन मंत्री उदय प्रताप सिंह, कार्यवाहक कोषाध्यक्ष ओपी गुप्ता, सदस्य कार्यकारिणी श्री राम कुमार गौतम, मंडल संयोजक पी पी पाल, प्रमिल कुमार सिंह, अनिल कुमार मिश्रा आदि ने अपने विचार रखें।

×
Date : 05 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
पीसीएस, रिटायर्ड, वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
News Image

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

 

राजधानी/ लखनऊ

*पीसीएस, रिटायर्ड, वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न*
_________________________

*लखनऊ।* पी सी एस, रिटायर्ड, वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक मीराबाई गेस्ट हाउस हजरतगंज लखनऊ में संपन्न हुई-

उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड पीसीएस अधिकारियों के प्रांतीय संगठन, "पीसीएस रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक मीराबाई गेस्ट हाउस हजरतगंज लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष श्री टी एन ‌द्विवेदी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित प्रदेश के अनेक जनपदों से प्रबंध कार्य समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित हुए।

बैठक में मुख्य रूप से सेवानिवृत्ति के उपरांत वृद्धावस्था के कारण चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में सीएमओ कार्यालय से वेरिफिकेशन व अन्य कारणों से हो रही परेशानियों एवं भुगतान में विलंब, न्यायालयों में सरकार की ओर से साक्ष्य हेतु उपस्थित होने के उपरांत मिलने वाले भत्तों में हो रही परेशानियों, आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल कराए जाने, पेंशन राशिकरण की वसूली 15 वर्ष के बजाय 12 वर्ष में कराए जाने आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत बजट का अभाव तथा मेदांता, अपोलो मैक्स, रीजेंसी आदि सुपर स्पेशलिटी सुविधा वाले अस्पतालों को इस योजना के पैनल में शामिल न होने के कारण आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रत्येक जनपद में सदस्यों के मध्य संपर्क अभियान चलाए जाने, मंडलवार व जिलावार बैठकें आयोजित करने पर बल दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष टी एन द्विवेदी, महासचिव अमृतलाल साहू, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राय, संगठन मंत्री उदय प्रताप सिंह, कार्यवाहक कोषाध्यक्ष ओपी गुप्ता, सदस्य कार्यकारिणी श्री राम कुमार गौतम, मंडल संयोजक पी पी पाल, प्रमिल कुमार सिंह, अनिल कुमार मिश्रा आदि ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *