विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
*गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट*
जिलाधिकारी विशाख जी. एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय और नाव से निरीक्षण
जेहटा, माल रोड, सैंथा, बरावन कला और फैजुल्लागंज के प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव व्यवस्था का लिया जायजा
गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने के निर्देश
प्रभावित नागरिकों के लिए राहत किट, भोजन और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश
पशुओं के लिए भूसा और चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
प्रभावित इलाकों में घर-घर नाव के जरिए राहत किट पहुंचाने का काम जारी
सुरक्षित निकासी के लिए तत्काल 10 नावों की व्यवस्था करने के निर्देश
रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश
दाऊद नगर में अतिरिक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई पर जोर
फैजुल्लागंज में अधिकारियों ने नाव से प्रभावित बस्तियों का किया निरीक्षण, स्थानीय लोगों से संवाद कर राहत व्यवस्था का लिया फीडबैक
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गोमती नदी के जलस्तर और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने के दिए निर्देश
प्रशासन ने प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।




