विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
*लखनऊ में अतिक्रमण और बेतरतीब वाहनों पर चला हुसैनगंज पुलिस का डंडा, चारबाग स्टेशन के पास अतिक्रमणकारियों को पुलिस की चेतावनी*
थानाध्यक्ष शिव मंगल सिंह ने पुलिस बल के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन वा गुप्ता तिराहा पर की पैदल गश्त ।
सड़क पर अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा, रास्ता कराया साफ और दी सख्त चेतावनी भविष्य में ना लगे इस तरीके से जाम जिससे रहागीरो को करना पड़े परेशानियों का सामना..
नियमों की धज्जी उड़ाने वाले ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ हुई कड़ी विधिक कार्रवाई, दी सख्त चेतावनी।
चारबाग और आसपास के इलाकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए हुसैनगंज पुलिस ने कसी कमर।




