वरिष्ठ संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
राजधानी लखनऊ/ लखीमपुर
*सपा सरकार में गरीब किसान और नवजवानों को मिलेगा सम्मान व न्याय :विश्वकर्मा*
__________________________
*लखनऊ/लखीमपुर।* अब भाजपा सरकार को हटाना होगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना होगा तभी सभी का सम्मान अधिकार बचेगा और गरीब किसान नौजवान को न्याय मिलेगा।
उक्त बातें आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने विधानसभा बरखेड़ा के प्रतिष्ठा मैरिज लान देवीपुरा में आयोजित विश्वकर्मा पीडीए समाज की जनसंवाद कार्यक्रम में कहा।
राष्ट्रीय सचिव पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा जब तक देश प्रदेश में भाजपा सरकार रहेगी तब तक ग़रीबों पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों नौजवानों किसानों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। अत्याचार अपमान अन्याय करने वाले ज्यादातर भाजपा समर्थक और पोषित लोग हैं। भाजपा सरकार का इन्हें संरक्षण प्राप्त है और पुलिस इनके सामने लाचार है और इनका शिकार पिछड़ा दलित पीड़ित वर्ग हो रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही पीडीए वर्ग को न्याय मिलेगा और प्रदेश के हर वर्ग का विकास होगा।
पूर्वमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में मंहगाई, बेरोजगारी, गरीबी भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। थाना और तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। आम जन का जीना दूभर हो गया। किसान नौजवान पिछड़े दलित अल्पसंख्यक महिलाएं सभी का उत्पीड़न हो रहा है। जाति और धर्म देखकर भाजपा राज में अपमान किया जा रहा है। पुलिस हिरासत में ज्यादातर मौतें पीडीए वर्ग की हुई। पुलिस की फर्जी इनकाउंटर में ज्यादातर पिछड़े दलित मारे जा रहे हैं।
भाजपा सरकार जाति धर्म देखकर बुलडोजर की कार्यवाही कर रही है।भाजपा के बड़े बड़े अपराधियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है केवल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। पूर्वमंत्री ने सभी विश्वकर्मा समाज पिछड़े समाज से अपील की अब कोई भाजपा को वोट न करें। सभी लोग मिलकर वोट समाजवादी पार्टी को वोट करें और समाजवादी सरकार बनायें।केवल श्री अखिलेश यादव जी पर अब जनता का भरोसा है कि वही पीडीए का दर्द समझते हैं और पीडीए की मदद कर रहे हैं। सब लोग मिलकर अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायें।
भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी नहीं देना चाहती इसलिए सरकार बार बार पेपर लीक हो रहा है और परीक्षाएं कैंसिल करा रही है। नौकरी नहीं मिलेगी तो आरक्षण अपने आप समाप्त हो जायेगा। भाजपा राज में पिछड़े वर्गों के आरक्षण में बड़ा घोटाला किया गया।
शिक्षा से वंचित करने की नियत से भाजपा सरकार ने प्रदेश में 27000 प्राइमरी स्कूलों को बन्द करा दिया ताकि प्रदेश के गरीबों पिछड़ों दलितों को शिक्षा से वंचित किया जा सके।शिक्षा आरक्षण और नौकरी रोजगार हमारा मौलिक अधिकार है और भाजपा इसे छीनना चाहती है।
भाजपा राज में संविधान और लोकतंत्र पर बार बार हमला हो रहा है। लोकतंत्र में नौजवानों किसानों पिछड़ों की आवाज दबाया जा रहा है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी ने संविधान बनाकर हमें वोट के बराबरी का अधिकार दिया। भाजपा संविधान में दिये अधिकार को छीनना चाहती है।
हमें संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा और समाजवादी सरकार बनानी होगी। देश में अकेले अखिलेश यादव नेता हैं जो संविधान और लोकतंत्र बचाने पीडीए वर्ग को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड रहे हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी उनका साथ दे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाये तभी अधिकार सुरक्षित रहेगा।
विश्वकर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में हमेंशा विश्वकर्मा समाज का सम्मान बढ़ाया गया। सपा सरकार में दो बार राम आसरे विश्वकर्मा विश्वकर्मा समाज को मंत्री बनाया गया। इसी प्रकार अति पिछड़ी जातियों विश्वकर्मा प्रजापति नाई साहू तेरी भुर्जी चौरसिया विन्द निषाद कश्यप पाल राजभर चौहान शाक्य सैनी लोधी को विधायक मंत्री बनाकर अति पिछड़ी जातियों को राजनीति और सरकार में हिस्सेदारी देने का काम नेताजी ने और अखिलेश यादव ने किया।
आज पिछड़ों की पहचान और सम्मान है वह माननीय नेताजी की देन है।सपा ने ही पिछड़े वर्गों और दलितों को सुरक्षा और सम्मान दिया। समाज को तरक्की के रास्ते पर लाकर मजबूत किया। विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस 17 सितम्बर का सार्वजनिक अवकाश घोषित करके देश में विश्वकर्मा का सम्मान बढ़ाने का काम माननीय नेताजी ने और अखिलेश यादव ने किया था।
भाजपा सरकार ने भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस के सार्वजनिक अवकाश को निरस्त करके भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया। भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा समाज का सम्मान गिराया। हमें इस बात को याद रखना होगा कि भाजपा पिछड़ा दलित विश्वकर्मा समाज की विरोधी है। हमें भाजपा सरकार हटानी होगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना होगा।
विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा में विश्वकर्मा समाज का मंत्री केवल दिखावा के लिये है उससे समाज का कोई भला नहीं होने वाला है। विश्वकर्मा समाज भाजपा से दूरी बनायें।विश्वकर्मा समाज की पार्टी बनाकर कुछ लोग विश्वकर्मा समाज को गुमराह कर रहे हैं। झूठ बोलकर विश्वकर्मा समाज का वोट लेना चाहते हैं। विश्वकर्मा समाज ऐसे नेताओं के भ्रम में न आये।अगर वोटों का बंटवारा होगा तो भाजपा को ताकत मिलेगी। इसलिए विश्वकर्मा समाज नेताओं के झूठ से बचें और समाजवादी पार्टी का साथ दे। समाजवादी पार्टी ही सरकार बनायेगी और समाजवादी पार्टी की सरकार ही सभी को सम्मान और अधिकार देगी।
विधानसभा पूरनपुर पीडीए जनसंवाद की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार और संचालन विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव ने किया। विधानसभा बरखेड़ा पीडीए जनसंवाद की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार और संचालन विधानसभा अध्यक्ष
विनोद वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा रामसनेही वर्मा शांति स्वरूप वर्मा आशा वर्मा रामनरेश वर्मा धनपति वर्मा ताराचंद लोधी दीप्ति गंगवार मखदूम खान काशीराम सरोज बालचंद राम सागर आशीष पाल भगवान दास वर्मा संपत्तियों देवी हरपाल लोधी महेश पटेल राजेश पटेल जगदीश लोधी पिंकी पाल के के पाल ठाकुर दिन मंसूरी अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिला अध्यक्ष बंटी शर्मा मनोज विश्वकर्मा राम बहादुर शर्मा राम अवतार शर्मा उमेश शर्मा सोनू शर्मा जयंती शर्मा मोहित शर्मा सुरेंद्र शर्मा अवधेश शर्मा लोकेश शर्मा आशीष शर्मा धनंजय शर्मा नरेश शर्मा निखिल शर्मा संदीप विश्वकर्मा शुभम शर्मा यशपाल शर्मा गोपाल शर्मा कृष्ण पाल शर्मा छत्रपाल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




