कैंट ओवर ब्रिज पर दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 4 युवक घायल – सिगरा पुलिस ने तत्काल पहुंचकर बचाई जान, कराया यातायात सामान्य

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

कैंट ओवर ब्रिज पर दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 4 युवक घायल – सिगरा पुलिस ने तत्काल पहुंचकर बचाई जान, कराया यातायात सामान्य!

थाना सिगरा क्षेत्र अंतर्गत कैंट ओवर ब्रिज पर आज दिनांक 07/11/26 को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। चौकी रोडवेज प्रभारी व पीआरवी की टीम पहले से ही मौके पर मौजूद थी और यातायात को सुचारू रूप से संचालित करा रही थी। पुलिस की तत्परता से घायलों को बिना देरी के अस्पताल पहुंचाया गया और ओवर ब्रिज पर लगा जाम तुरंत खुलवा दिया गया।

दोनों बाइक कब्जे में
मौके से दुर्घटनाग्रस्त दो मोटरसाइकिल GJ12EP7770 व UP65GC2746 बरामद कर थाना स्थानीय पहुंचाई गई हैं।

घायलों की पहचान
एक बाइक पर सवार शशिप्रकाश मिश्रा पुत्र रामनाथ मिश्रा निवासी सनबीम स्कूल, लहरतारा, चंदुआ छित्तूपुर, सिगरा, वाराणसी और मनीष यादव पुत्र संतोष यादव निवासी मन्तारी, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ थे।

दूसरी बाइक पर संकेत विश्वकर्मा पुत्र देवनाथ विश्वकर्मा निवासी कोरौता, ऊँचगाँव, थाना लोहता* और जितेंद्र विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा निवासी उपरोक्त सवार थे।

सभी घायलों को तत्काल कबीरचौरा स्थित जिला मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घायलों के स्वास्थ्य के संबंध में लगातार अपडेट ले रही है।

थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ओवर ब्रिज पर वाहन धीमी गति से चलाएं!

×
Date : 08 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
कैंट ओवर ब्रिज पर दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 4 युवक घायल – सिगरा पुलिस ने तत्काल पहुंचकर बचाई जान, कराया यातायात सामान्य
News Image

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

कैंट ओवर ब्रिज पर दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 4 युवक घायल - सिगरा पुलिस ने तत्काल पहुंचकर बचाई जान, कराया यातायात सामान्य!

थाना सिगरा क्षेत्र अंतर्गत कैंट ओवर ब्रिज पर आज दिनांक 07/11/26 को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। चौकी रोडवेज प्रभारी व पीआरवी की टीम पहले से ही मौके पर मौजूद थी और यातायात को सुचारू रूप से संचालित करा रही थी। पुलिस की तत्परता से घायलों को बिना देरी के अस्पताल पहुंचाया गया और ओवर ब्रिज पर लगा जाम तुरंत खुलवा दिया गया।

दोनों बाइक कब्जे में
मौके से दुर्घटनाग्रस्त दो मोटरसाइकिल GJ12EP7770 व UP65GC2746 बरामद कर थाना स्थानीय पहुंचाई गई हैं।

घायलों की पहचान
एक बाइक पर सवार शशिप्रकाश मिश्रा पुत्र रामनाथ मिश्रा निवासी सनबीम स्कूल, लहरतारा, चंदुआ छित्तूपुर, सिगरा, वाराणसी और मनीष यादव पुत्र संतोष यादव निवासी मन्तारी, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ थे।

दूसरी बाइक पर संकेत विश्वकर्मा पुत्र देवनाथ विश्वकर्मा निवासी कोरौता, ऊँचगाँव, थाना लोहता* और जितेंद्र विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा निवासी उपरोक्त सवार थे।

सभी घायलों को तत्काल कबीरचौरा स्थित जिला मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घायलों के स्वास्थ्य के संबंध में लगातार अपडेट ले रही है।

थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ओवर ब्रिज पर वाहन धीमी गति से चलाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *