विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश/ गोरखपुर
गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नवीन ने संभाली पदयात्रा की कमान
· उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पहली बार गोरखपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अभियान का आगाज हुआ।




