उत्तर प्रदेश/लखनऊ
यूपी हेड
राजीव आनन्द
आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय के आदेश जारी होने से खुशी की लहर।
यह जानकारी देते हुए कुंवर विकेंस जिला कोषाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कम वेतन पर वर्षों से काम करने वाले कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व बड़े वेतन मान का मनीष चौहान प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन सचिवालय उत्तर प्रदेश अनुभाग 13 से जारी होने से आउटसोर्स कर्मचारियों की काफी दिनों से लगी आस पूरी हो गई।
कुंवर विकेंस जिला कोषाध्यक्ष ने आज प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को पत्र लिखकर जनपद की नगर निकाय लखीमपुर, गोला, मोहम्मदी, पलिया कलां, खीरी टाउन, ओयल, बरवर, मैलानी, भीरा, धौरहरा, निघासन के आउटसोर्स कर्मचारियों का शासनादेश के अनुसार 2 सितंबर से वेतन श्रेणी 1को 39000, श्रेणी 2 को 21947,
श्रेणी 3 को 19446,और श्रेणी 4 को 17646 भुगतान के आदेश सभी निकायों के अधिशाषी अधिकारियो को करने के लिय लिखा है।
उधर कुंवर विकेंस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का भी धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।




