छोटी काशी गोला में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का माहेश्वरी समाज ने किया भव्य स्वागत

वरिष्ठ संवाददाता

अशोक सिंह नेगी

उत्तर प्रदेश/ गोला गोकर्णनाथ

*छोटी काशी गोला में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का माहेश्वरी समाज ने किया भव्य स्वागत*
__________________________

👉*सेवा और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान, प्रदेशभर से जुटे करीब 250 समाजबंधु*

*लखनऊ/गोला।* भगवान शिव की नगरी ‘छोटी काशी’ गोला में माहेश्वरी समाज की ओर से लोकसभा अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य ओम बिरला के आगमन पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बिरला के गोला आगमन को माहेश्वरी समाज ने गौरव का अवसर बताते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि माहेश्वरी समाज सदैव राष्ट्र और समाज की सेवा में अग्रणी रहा है। समाज ने अपनी सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्वों के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने समाजबंधुओं से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूरी उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के माहेश्वरी समाज के पांचो चेयरमैन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की

समारोह में लखनऊ, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, नैमिष, मैलानी एवं कासगंज सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोग उपस्थित रहे। अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोला माहेश्वरी समाज के विजय माहेश्वरी, श्रवण माहेश्वरी एवं उनकी पूरी टीम को समाज की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रस्थान के पश्चात पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की ओर से नैमिष, गोला, सीतापुर एवं लखीमपुर क्षेत्र के समाजबंधुओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गोला माहेश्वरी समाज की ओर से प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक का शुभारंभ महेश वंदना के साथ हुआ।

प्रदेश मंत्री विनम्र माहेश्वरी ने प्रदेश सभा की विभिन्न योजनाओं एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र गांधी ने माहेश्वरी महासभा की योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से समाजबंधुओं के समक्ष रखा।

वहीं संगठन मंत्री विकास माहेश्वरी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक समाजबंधुओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के उन सदस्यों से ABMM ऐप डाउनलोड कर अपनी जानकारी अपडेट करने का अनुरोध किया, जिन्होंने अभी तक ऐप डाउनलोड नहीं किया है।

बैठक में कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम जाजू, गोविंद माहेश्वरी, मनीष बल्दुआ, गौरव माहेश्वरी, रविंद्र गांधी, विकास माहेश्वरी, देवकिशन चांडक, देवकीनंदन मालपानी, रामेश्वर तापड़िया, विवेक माहेश्वरी, विनय माहेश्वरी (गोला), विजय माहेश्वरी एवं श्रवण माहेश्वरी सहित करीब 100 समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।

बैठक का समापन ‘जय महेश’ के सामूहिक उद्घोष के साथ हुआ। इसके बाद गोला माहेश्वरी समाज की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी ने सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया।

पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक एवं मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी ने गोला माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित सफल एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम के लिए विजय माहेश्वरी, श्रवण माहेश्वरी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, संगठन और आपसी आत्मीयता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

×
Date : 30 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
छोटी काशी गोला में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का माहेश्वरी समाज ने किया भव्य स्वागत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *