लखनऊ में ट्रिपल मर्डर केस में मा0 मुख्यमंत्री जी ने परिवार की सभी मांगे मानी -तब हुआ अंतिम संस्कार

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र में दिनाँक 26.10.2026 दिन दहाड़े सुबह 10.35 बजे हुयी एक परिवार के तीनों पुरुष सदस्यों श्री शिवा जी तिवारी,सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पूर्व सह जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके पुत्र सुयश तिवारी, भाई श्री शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू तिवारी, की योजनाबद्ध तरीके से बंधक बनाकर मारने पीटने के बाद गोली मारकर हत्या की दु:साहसिक घटना के बाद आज प्रात: तीनों शव घर पहुंचने पर RSS के स्वयंसेवकों के हज़ारों की संख्या में जनमानस एकत्र हो गया।

परिवार ने दुर्दान्त अपराधियों पर सख्त कार्यवाही के साथ 7 बिंदु का मांगपत्र प्रशासन को दिया और मा0 उप मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत आकर मांगों पर स्वीकृति के बाद ही अंतिम संस्कार किए जाने की बात रखी।

दोपहर 1 बजे श्री विशाख जी अय्यर जिलाधिकारी लखनऊ, संयुक्त पुलिस कमिश्नर लखनऊ, श्रीमती सुषमा खर्कवाल महापौर लखनऊ मृतकों के परिवार से मिलने पहुचे परन्तु परिवार मा0 उप मुख्यमंत्री को बुलाने पर अड़ा रहाl

उपरोक्त सूचना मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने श्री बृजेश पाठक मा0 उप मुख्यमंत्री एवं श्री नीरज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा को परिवार की सभी सातों मांगे मानने के साथ परिवार से मिलने भेजा।

श्री बृजेश पाठक मा0 उप मुख्यमंत्री एवं श्री नीरज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, श्री अभिजात मिश्रा प्रदेश महामंत्री भाजपा ने परिवार से मिलकर सभी अपराधियों पर कार्यवाही के साथ मांगपत्र की सभी मांगों पर मुख्यमंत्री जी की स्वीकृति व्यक्त की और बताया कि:

1. हत्यारों के विरुद्ध NSA के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई
2. मृतक शिवेंद्र जी की बेटी की शिक्षा का शुल्क सरकार वहां करेगी,
3. मृतक शिवेंद्र तिवारी की पत्नी रुचि तिवारी को नगर निगम में ओएसडी के पद पर सरकारी सेवा प्रदान की जाएगी ।

4. मृतकों के दोनों परिवारों को एक-एक करोड रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी,

5. हत्यारो के द्वारा अवैध कब्जा कर बनाये घर पर बुलडोजर कार्यवाही कर उसे ध्वस्त किया जायेगा ,

6. मृतक शिवेंद्र तिवारी की पत्नी को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जाएगा ,

7. चौकी प्रभारी एवं थाना प्रभारी सहित पूरा थाना सस्पेंड होगा l

मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा मीडिया को संबोधित कर बताया गया कि परिवार की सभी मांगे मान ली गई है ।बाद में अर्थी को कंधा दिया और गुलाला घाट जाकर अंतिम संस्कार में शामिल हुएl
#BrajeshPathakBjp #YogiAdityanath #rajnathsinghbjpsingh #NeerajSingh #RSS4Nation #BJPUP #dgpup #AmitShah #BrajeshPathak #sushmakharakwal #lucknowpolice #rupeshupin #ananddwivedi #VSK

×
Date : 28 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर केस में मा0 मुख्यमंत्री जी ने परिवार की सभी मांगे मानी -तब हुआ अंतिम संस्कार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *