ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के लखनऊ में तीसरे शोरूम का शुभारंभ, भरोसे की विरासत को मिला विस्तार

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के लखनऊ में तीसरे शोरूम का शुभारंभ, भरोसे की विरासत को मिला विस्तार*

• अभिनेत्री मौनी रॉय ने किया नए शोरूम का शुभारंभ, अलग-अलग शहरों में एक ही दिन में चार नए स्टोर खुले
• ब्रांड ने राजधानी में मजबूत की अपनी उपस्थिति; मार्च 2028 तक देशभर में 30 स्टोर का लक्ष्य

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2026, आभूषणों की दुनिया में विरासत, गुणवत्ता और भरोसे की पहचान रखने वाले ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने वृंदावन योजना-लखनऊ में अपने तीसरे शोरूम का शुभारंभ किया। *अभिनेत्री मौनी रॉय की मौजूदगी में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ ब्रांड ने उत्तर प्रदेश की राजधानी में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया। कंपनी ने एक ही दिन में लखनऊ, बहराइच, मिर्जापुर और बेतिया (बिहार) में चार नए शोरूम शुरू किए।* गोरखपुर में वर्ष 1940 में स्थापित इस प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड के लिए लखनऊ का नया शोरूम विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। *इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर श्री अतुल सराफ और लखनऊ के फ्रैंचाइज़ ऑनर श्री हरिहर सिंह मौजूद रहे।*

लखनऊ के वृंदावन योजना में स्थित नए शोरूम की शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। एक ही दिन में लखनऊ के अलावा बहराइच, मिर्जापुर और बेतिया (बिहार) में भी ब्रांड के नए शोरूम का शुभारंभ हुआ। इन चार उद्घाटनों के साथ ब्रांड के परिचालनरत स्टोर की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है। इनके अलावा तीन और शोरूम का निर्माण कार्य जारी है, जबकि मार्च 2028 तक 30 स्टोर संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बेतिया में नए शोरूम के साथ ब्रांड ने बिहार में भी पहली बार प्रवेश किया है।

लखनऊ के नए शोरूम में ग्राहकों को सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की विस्तृत रेंज मिलेगी। पारंपरिक और ब्राइडल ज्वेलरी के साथ आधुनिक डिजाइन के आभूषण भी उपलब्ध होंगे। शोरूम में ऐश्प्रा के लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड ‘ज्वेल स्टोरी’ के लिए विशेष स्टोर-इन-स्टोर व्यवस्था की गई है। इसमें किशोरों, युवाओं और लगभग 40 वर्ष तक की आयु के ग्राहकों के लिए 9 से 22 कैरेट तक की शुद्धता वाले हल्के, आधुनिक और रोजमर्रा में पहने जा सकने वाले आभूषण शामिल हैं।

*शुभारंभ के अवसर पर अभिनेत्री मौनी रॉय ने कहा,* “आभूषण भारतीय परंपरा और व्यक्तिगत स्टाइल का खूबसूरत संगम हैं। ऐश्प्रा जैसे विरासत वाले ब्रांड के साथ जुड़ना खास अनुभव है। लखनऊ में नया शोरूम ग्राहकों को पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराएगा।”

*ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर श्री अतुल सराफ ने कहा,* “वर्ष 1940 से ग्राहकों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी पूंजी रहा है। लखनऊ में तीसरे शोरूम की शुरुआत विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को ब्रांड की विरासत, गुणवत्ता और पारदर्शिता के अनुरूप खरीदारी का अनुभव मिले।”

*लखनऊ के फ्रैंचाइज़ ओनर श्री हरिहर सिंह ने कहा,* “ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व का अवसर है। हमारा प्रयास होगा कि लखनऊ के ग्राहकों को पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक आभूषणों के बेहतर विकल्पों के साथ गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव मिले।”

नए शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर पेश किए गए हैं। लागू नियमों और शर्तों के अनुसार सोने के आभूषणों की मेकिंग चार्ज और हीरे के मूल्य पर 30 प्रतिशत तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है।

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ट्रस्ट, इंटीग्रिटी और एथिक्स यानी भरोसा, ईमानदारी और नैतिकता के मूल्यों को अपनी कार्यशैली का आधार मानता है। सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों के साथ ज्वेल स्टोरी के माध्यम से कंपनी पारंपरिक विरासत और आधुनिक जीवनशैली के बीच संतुलन बनाने पर ध्यान दे रही है। लखनऊ में तीसरे शोरूम का शुभारंभ राजधानी में ब्रांड की पहुंच को व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

×
Date : 24 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के लखनऊ में तीसरे शोरूम का शुभारंभ, भरोसे की विरासत को मिला विस्तार
News Image

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के लखनऊ में तीसरे शोरूम का शुभारंभ, भरोसे की विरासत को मिला विस्तार*

• अभिनेत्री मौनी रॉय ने किया नए शोरूम का शुभारंभ, अलग-अलग शहरों में एक ही दिन में चार नए स्टोर खुले
• ब्रांड ने राजधानी में मजबूत की अपनी उपस्थिति; मार्च 2028 तक देशभर में 30 स्टोर का लक्ष्य

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2026, आभूषणों की दुनिया में विरासत, गुणवत्ता और भरोसे की पहचान रखने वाले ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने वृंदावन योजना-लखनऊ में अपने तीसरे शोरूम का शुभारंभ किया। *अभिनेत्री मौनी रॉय की मौजूदगी में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ ब्रांड ने उत्तर प्रदेश की राजधानी में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया। कंपनी ने एक ही दिन में लखनऊ, बहराइच, मिर्जापुर और बेतिया (बिहार) में चार नए शोरूम शुरू किए।* गोरखपुर में वर्ष 1940 में स्थापित इस प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड के लिए लखनऊ का नया शोरूम विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। *इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर श्री अतुल सराफ और लखनऊ के फ्रैंचाइज़ ऑनर श्री हरिहर सिंह मौजूद रहे।*

लखनऊ के वृंदावन योजना में स्थित नए शोरूम की शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। एक ही दिन में लखनऊ के अलावा बहराइच, मिर्जापुर और बेतिया (बिहार) में भी ब्रांड के नए शोरूम का शुभारंभ हुआ। इन चार उद्घाटनों के साथ ब्रांड के परिचालनरत स्टोर की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है। इनके अलावा तीन और शोरूम का निर्माण कार्य जारी है, जबकि मार्च 2028 तक 30 स्टोर संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बेतिया में नए शोरूम के साथ ब्रांड ने बिहार में भी पहली बार प्रवेश किया है।

लखनऊ के नए शोरूम में ग्राहकों को सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की विस्तृत रेंज मिलेगी। पारंपरिक और ब्राइडल ज्वेलरी के साथ आधुनिक डिजाइन के आभूषण भी उपलब्ध होंगे। शोरूम में ऐश्प्रा के लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड 'ज्वेल स्टोरी' के लिए विशेष स्टोर-इन-स्टोर व्यवस्था की गई है। इसमें किशोरों, युवाओं और लगभग 40 वर्ष तक की आयु के ग्राहकों के लिए 9 से 22 कैरेट तक की शुद्धता वाले हल्के, आधुनिक और रोजमर्रा में पहने जा सकने वाले आभूषण शामिल हैं।

*शुभारंभ के अवसर पर अभिनेत्री मौनी रॉय ने कहा,* "आभूषण भारतीय परंपरा और व्यक्तिगत स्टाइल का खूबसूरत संगम हैं। ऐश्प्रा जैसे विरासत वाले ब्रांड के साथ जुड़ना खास अनुभव है। लखनऊ में नया शोरूम ग्राहकों को पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराएगा।"

*ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर श्री अतुल सराफ ने कहा,* "वर्ष 1940 से ग्राहकों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी पूंजी रहा है। लखनऊ में तीसरे शोरूम की शुरुआत विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को ब्रांड की विरासत, गुणवत्ता और पारदर्शिता के अनुरूप खरीदारी का अनुभव मिले।"

*लखनऊ के फ्रैंचाइज़ ओनर श्री हरिहर सिंह ने कहा,* "ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व का अवसर है। हमारा प्रयास होगा कि लखनऊ के ग्राहकों को पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक आभूषणों के बेहतर विकल्पों के साथ गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव मिले।"

नए शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर पेश किए गए हैं। लागू नियमों और शर्तों के अनुसार सोने के आभूषणों की मेकिंग चार्ज और हीरे के मूल्य पर 30 प्रतिशत तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है।

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ट्रस्ट, इंटीग्रिटी और एथिक्स यानी भरोसा, ईमानदारी और नैतिकता के मूल्यों को अपनी कार्यशैली का आधार मानता है। सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों के साथ ज्वेल स्टोरी के माध्यम से कंपनी पारंपरिक विरासत और आधुनिक जीवनशैली के बीच संतुलन बनाने पर ध्यान दे रही है। लखनऊ में तीसरे शोरूम का शुभारंभ राजधानी में ब्रांड की पहुंच को व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *