वरिष्ठ संवाददाता
अशोक सिंह नेगी
उत्तर प्रदेश/ वाराणसी
*करंट से झुलसा युवक आधे घंटे से तड़प रहा, एंबुलेंस नदारद!*
*आधे घंटे से तड़प रहा अज्ञात युवक, पुलिस भी दिखी बेबस*
*108 पर मिला जवाब—एक ही एंबुलेंस, वह भी BHU के पास!*
📍अशोक विहार कॉलोनी फेज-1, पहड़िया, वाराणसी
करंट की चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब आधे घंटे से तड़प रहे युवक के लिए लगातार एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन मदद नहीं पहुंची। गंभीर हालत के चलते लोग उसे निजी साधन से अस्पताल ले जाने में भी असमर्थ दिखे। मौके पर पहुंची पुलिस भी बेबस नजर आई।
*सवाल यह है कि आपातकाल में एंबुलेंस नहीं मिले तो जिम्मेदारी किसकी? आखिर कब सुधरेगी स्वास्थ्य और आपातकालीन व्यवस्था?*




