उत्तर प्रदेश/वाराणसी
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
एयर शो-2026: डीआईजी वैभव कृष्ण ने चंदौली में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश।
दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण ने जनपद चंदौली मे, 22,24 और 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले एयर शो का दौरा किया।

डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल की उपस्थिति में SRVS कॉलेज पचफेडवा में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की, उन्होंने निर्देश दिया, कि दर्शकों की सुगम व सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो निर्धारित पार्किंग स्थलों का प्रभावी उपयोग ड्यूटी पॉइंट पर सतर्कता और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सभी अधिकारी आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाएं बैठक के बाद डीआईजी ने पचफेडवा क्षेत्र, चकिया तिराहा, पड़ाव और पड़ाव चौराहे, के आसपास के प्रमुख मार्गों और घाट क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और यातायात व भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए, डीआईजी ने कहा कि एयर शो के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, सभी पुलिसकर्मी समय से ड्यूटी पर पहुंचें और निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।




