लखनऊ/गाजीपुर।
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
समानता का संदेश देती हैं मां दुर्गा : पुनीता सिंह खुशबू*
दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव, अजय सिंह।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि मां दुर्गा ने दुष्टों का संहार कर समाज को न्याय, शक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और बुराइयों के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा भी देता है। आज समाज में सामाजिक न्याय की जरूरत है और इसके लिए पीडीए समाज को एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
नवरात्रि के पावन अवसर पर पुनीता सिंह खुशबू अपने पति एवं यादव महासभा तथा पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल के साथ सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा सिसौड़ा, नंदगंज समेत दर्जनों स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचीं। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं से संवाद किया और सामाजिक समरसता तथा आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
इस दौरान पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि सामूहिक पूजा-अर्चना से लोगों में भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है,धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं,उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।
वहीं, सुजीत साइकिल ने युवाओं से दहेज प्रथा, नशाखोरी और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने की अपील की,उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा को बढ़ावा दें, अपने से बड़ों का सम्मान करें और समाज में जागरूकता फैलाकर सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं।
दुर्गा पूजा समिति के मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रधान नथुनी यादव तथा विनोद यादव ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, विभिन्न पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती और पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।



