लखनऊ बिग ब्रेकिंग।
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
राजधानी में 28 वर्षीय शिवा शर्मा की मौत से सनसनी, अस्पताल पहुंचने से पहले परिजनों को मिली सूचना।
लखनऊ अलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में 28 वर्षीय शिवा शर्मा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतक की मां रंजना शर्मा के मुताबिक, 8 अक्टूबर को बेटी आस्था के मोबाइल पर कॉल आई कि शिवा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है।
वहां से उसे मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर भेजे जाने की जानकारी मिली।
परिजनों का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले शिवा के( साथ गया सौरव कश्यप उसे छोड़कर चला गया।
रात करीब 9 बजे अस्पताल पहुंचे परिजनों को डॉक्टरों ने शिवा की मौत की जानकारी दी और बताया कि उसकी मृत्यु करीब 2 से ढाई घंटे पहले हो चुकी थी।
परिजनों के अनुसार, शिवा अलीगंज में कैफे चलाता था और 7 अक्टूबर से घर नहीं लौटा था।
मामले में अब शिवा की मौत की परिस्थितियों और उसके साथ मौजूद लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
आखिर शिवा की मौत किन परिस्थितियों* में हुई और परिजनों को समय पर सूचना क्यों नहीं मिली ?
परिजनों का आरोप श्रद्धा दुबे ने ही की साथियों संग मिल कर की है हत्या।
इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।




