वरिष्ठ संवाददाता
अमित सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
*संगठन को मजबूत करने पर रालोद का जोर*
_________________________
*लखनऊ।* राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सदस्यता अभियान तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की सक्रियता यह दर्शाती है कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों, ग्रामीण समाज और आम आदमी के हितों को राजनीति के केंद्र में स्थापित किया। राष्ट्रीय लोकदल उसी विचारधारा और मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती और व्यापक विस्तार देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
त्यागी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद, उनकी समस्याओं को समझना और उनके सुझावों को संगठनात्मक निर्णयों में उचित महत्व देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन को केवल जिला, विधानसभा या मंडल स्तर तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि उसकी वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं से बनती है।
उन्होंने पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करें और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। गांव, कस्बे और शहरों में लोगों के बीच पहुंचकर स्थानीय समस्याओं को समझना और उन्हें संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाना पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं व्यापक बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुझावों को संगठनात्मक स्तर पर उचित महत्व दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। युवाओं, किसानों, महिलाओं और श्रमिकों के साथ संवाद बढ़ाकर उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाना निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्रदेश संगठन की प्राथमिकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन से जोड़ने और उसकी भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और संवाद का सिलसिला और तेज किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव एवं संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा हमेशा किसान, मजदूर, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों से जुड़ी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे जी की माताजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के संबंध में सुझाव रखे।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेश यादव, पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य चंद्रबली यादव, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, विश्वेशनाथ मिश्रा, रजनीकांत मिश्रा, विमलेश पाठक, चंद्रकांत अवस्थी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, संत कबीर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह सैंथवार, तराई क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पी.के. पाठक, लखनऊ जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी, बस्ती जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, बिलाल अहमद, शिव प्रसाद द्विवेदी, राजकुमार ओझा, राम अचल, अरविंद सिंह महंत, अमरेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, किरण सिंह, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, अफसर अली, रामसजीवन पटेल, प्रमोद शुक्ला, अशोक तिवारी, सम्राट चौहान, रामगोपाल चंदेल, रमेश कश्यप, माया देवी, विकास सिंह भैंसा, मोहित डागुर, बी.के. शुक्ला, साजिद खान, मोहसिन राजा, अजय सिंह, सुमित सिंह, मुकेश वर्मा, मंजू शुक्ला, नरेन्द्र श्रीवास्तव, शहज़ाद और विनोद खन्ना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




