विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
“मुश्किल की घड़ी में अपनों के साथ खड़े दिखे नीरज सिंह यही है उनकी सच्ची सेवा है”
आज लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त फैजुल्लागंज, मामा कॉलोनी, गोमती विहार एवं अयोध्या पुरी कॉलोनी पहुंचकर श्री नीरज सिंह प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनका दुख-दर्द जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, तिरपाल, बाल्टी, मग, पीने का पानी, राशन किट, लाई, आलू एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई ।
जनता का दुःख अपना दुःख समझकर, संकट की हर घड़ी में उनके साथ खड़ा रहना ही उनकी जनसेवा का वास्तविक अर्थ है।ईश्वर से प्रार्थना है कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों को शीघ्र राहत मिले और जनजीवन जल्द सामान्य हो। सेवा, संवेदना और समर्पण यही श्री नीरज सिंह का एवं हम सबका संकल्प है।
इस क्षेत्र के बाढ़ की समस्या के स्थाई निदान हेतु माननीय रक्षामंत्री ने माननीय मुख्यमंत्री से वार्ता की उसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बांध बनाए जाने हेतु 182 करोड़ रुपए भी स्वीकृत कर दिए गए है।
नीरज सिंह जी के साथ क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा ,सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा , महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मा. रक्षामंत्री जी के विशेष कार्याधिकारी के पी सिंह, वरिष्ठ नेता पुष्कर शुक्ला , स्थानीय मंडल अध्यक्ष ,पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




