उत्तर प्रदेश/लखनऊ
यूपी/ हेड
राजीव आनंद
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया, देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना तथा आगरा एक्सप्रेसवे के निकट वरुण विहार योजना का स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में कान्हा गौशाला होते हुए अमौसी फ्लाईओवर तक सड़क चौड़ीकरण, सीसी रोड निर्माण, इंटरलॉकिंग एवं नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
नादरगंज से टी.एस. मिश्रा यूनिवर्सिटी तक सड़क को 18 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग तथा गहरे नाले का निर्माण कार्य भी जारी है।

देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में निरीक्षण के दौरान निर्मित एमएमआईजी फ्लैटों पर आवंटियों को कब्जा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने एवं एलआईजी-1 श्रेणी के 208 फ्लैटों की लॉटरी शीघ्र आयोजित कराने के निर्देश दिए।
वरुण विहार योजना में भूमि समतलीकरण, मिट्टी की पुराई, सड़क की साफ-सफाई एवं भूखण्डों के विकास कार्यों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कराने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता अजीत सिंह एवं मनोज सागर, सहायक उद्यान अधिकारी कर्ण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

#LDA #LucknowDevelopmentAuthority #AtalNagarYojana #VarunViharYojana




