विधायक निधि स्टिंग में FIR दर्ज- विजिलेंस।

लखनऊ।

यूपी/हेड
राजीव आनन्द

विधायक निधि के कार्यों की अनुशंसा के बदले कथित कमीशन/रिश्वत के सम्बन्ध में सामने आये स्टिंग के आधार पर आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है।

स्टिंग में महराजगंज सदर के भाजपा विधायक जय मंगल कन्नौजिया और आजमगढ़ की मेंहनगर सीट की सपा विधायक पूजा सरोज पर विधायक निधि से विकास कार्यों की अनुशंसा के बदले 35 प्रतिशत तक कमीशन मांगने के आरोप सामने आए थे।

उत्तर प्रदेश विजिलेंस अधिष्ठान ने 29 सितंबर 2026 की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत होकर जनपदीय पुलिस द्वारा अन्वेषण वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षणाधीन” किया जा रहा है।
विजिलेंस ने इसी आधार पर अलग से सतर्कता जांच का औचित्य नहीं माना और कहा है कि संबंधित समस्त साक्ष्य उसी अभियोग की विवेचना में शामिल किए जाएं।

रिपोर्ट में FIR/केस क्राइम नंबर, थाना, धाराएं, अभियुक्तों अथवा विवेचक का विवरण नहीं दिया गया है।

इस नए तथ्य के बाद अमिताभ ठाकुर ने आज डीजीपी, उत्तर प्रदेश और निदेशक, विजिलेंस को पत्र भेजकर उस अभियोग की पूरी जानकारी, FIR/केस क्राइम नंबर, थाना, धाराएं, अभियुक्त एवं विवेचक, तत्काल स्पष्ट करने की मांग की है।

साथ ही उन्होंने स्टिंग के मूल वीडियो/रिकॉर्डिंग, बातचीत, कथित नकद लेन-देन तथा अनुशंसा-पत्रों सहित सभी उपलब्ध साक्ष्यों को उक्त अभियोग की विवेचना में विधिवत शामिल कर उनकी स्वतंत्र एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित की जाए।

×
Date : 01 October 2026 Posted By : ADMIN
विधायक निधि स्टिंग में FIR दर्ज- विजिलेंस।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *