ड्रोन कैमरे ने खोली अवैध पटाखा फैक्ट्री की पोल! मडियाहूं में पुलिस का बड़ा छापा, 1,530 खाली अनार घरिया समेत भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ जौनपुर

*ड्रोन कैमरे ने खोली अवैध पटाखा फैक्ट्री की पोल! मडियाहूं में पुलिस का बड़ा छापा, 1,530 खाली अनार घरिया समेत भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार*

 

*जौनपुर* दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर मडियाहूं पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान भंडरियाटोला में अवैध पटाखा निर्माण इकाई का राज खुला। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री और निर्माण उपकरण बरामद किए। मौके से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान इम्तियाज अहमद (48) और उसके बेटे मोहम्मद कैफ (23), निवासी भंडरियाटोला, थाना मडियाहूं को गिरफ्तार किया गया।

*भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद*

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 155 किलो अनार पटाखे, 60 किलो सुतली बम और 19.5 किलो सिंघाड़ा पटाखा बरामद किया। इसके अलावा सोरा, बारूद पाउडर, गंधक, एल्यूमीनियम कतरन, कोयला पाउडर, लकड़ी का बुरादा, पटाखों की बाती, कागज और रैपर सहित बड़ी मात्रा में पटाखा निर्माण सामग्री जब्त की गई।

मौके से पटाखे बनाने के उपकरण, पाइप, कटर मशीन, तराजू-बांट और *1,530 खाली मिट्टी की अनार घरिया* भी बरामद हुईं। पुलिस ने निगरानी में इस्तेमाल किया जा रहा ड्रोन कैमरा भी जब्त कर लिया।

*विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज*

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मडियाहूं में मुकदमा संख्या 433/26 दर्ज किया है। मामला विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 5/9B(1)(A)(B) के तहत दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*कार्रवाई करने वाली टीम*

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह सहित मडियाहूं थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

×
Date : 05 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
ड्रोन कैमरे ने खोली अवैध पटाखा फैक्ट्री की पोल! मडियाहूं में पुलिस का बड़ा छापा, 1,530 खाली अनार घरिया समेत भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
News Image

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ जौनपुर

*ड्रोन कैमरे ने खोली अवैध पटाखा फैक्ट्री की पोल! मडियाहूं में पुलिस का बड़ा छापा, 1,530 खाली अनार घरिया समेत भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार*

 

*जौनपुर* दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर मडियाहूं पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान भंडरियाटोला में अवैध पटाखा निर्माण इकाई का राज खुला। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री और निर्माण उपकरण बरामद किए। मौके से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान इम्तियाज अहमद (48) और उसके बेटे मोहम्मद कैफ (23), निवासी भंडरियाटोला, थाना मडियाहूं को गिरफ्तार किया गया।

*भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद*

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 155 किलो अनार पटाखे, 60 किलो सुतली बम और 19.5 किलो सिंघाड़ा पटाखा बरामद किया। इसके अलावा सोरा, बारूद पाउडर, गंधक, एल्यूमीनियम कतरन, कोयला पाउडर, लकड़ी का बुरादा, पटाखों की बाती, कागज और रैपर सहित बड़ी मात्रा में पटाखा निर्माण सामग्री जब्त की गई।

मौके से पटाखे बनाने के उपकरण, पाइप, कटर मशीन, तराजू-बांट और *1,530 खाली मिट्टी की अनार घरिया* भी बरामद हुईं। पुलिस ने निगरानी में इस्तेमाल किया जा रहा ड्रोन कैमरा भी जब्त कर लिया।

*विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज*

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मडियाहूं में मुकदमा संख्या 433/26 दर्ज किया है। मामला विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 5/9B(1)(A)(B) के तहत दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*कार्रवाई करने वाली टीम*

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह सहित मडियाहूं थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *