वरिष्ठ क्राइम संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
राजधानी/ लखनऊ
त्योहारों से पहले पूर्वी जोन पुलिस अलर्ट, एसीपी गाजीपुर ने संभाली कमान
एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ विकासनगर थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
टेढ़ी पुलिया चौराहे पर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया और बेढंगे तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया।
दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। इस दौरान माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सड़क खाली रखने की अपील की।
एसीपी ने सर्राफा दुकानों और पटाखों की दुकानें लगाए जाने वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया।
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।




