विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
विदेश/ ऑस्ट्रेलिया
*अलविदा मैक्सी… *
*ऑस्ट्रेलिया के जादुई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 38 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है!
पीली जर्सी में विपक्षी गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ाने वाले मैक्सवेल का इस तरह विदा होना हर क्रिकेट प्रेमी के दिल को भारी कर गया
*ये वही लड़का है जिसने चोट से तड़पते हुए भी एक पैर से खड़े होकर अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन बना दिया था. पूरी दुनिया ने उस दिन देखा था!
कि जुनून क्या होता है. 286 मैच, 7226 रन, 136 विकेट, 2 वर्ल्ड कप आंकड़े तो बहुत हैं!
पर मैक्सवेल आंकड़ों से बड़ा था. वो उम्मीद था, जब सब खत्म लगता था. क्रिकेट की दुनिया “द बिग शो ” को कभी नहीं भूलेगी. शुक्रिया मैक्सी !




