कामता चौराहे पर भीषण जाम ? एंबुलेंस से लेकर आम जनता तक परेशान ? रोजाना घंटों जाम में फंसते है,राहगीर ? परन्तु देखना यह है, कि प्रशासन कब जागेगा ?

उत्तर प्रदेश/लखनऊ 

यूपी/हेड

राजीव आनन्द 

लखनऊ 30 अक्टूबर। राजधानी के कामता चौराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है, सुषमा हॉस्पिटल से लेकर कामता चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, यहां प्रतिदिन सुबह और शाम को लगने वाले भीषण जाम के कारण एंबुलेंस से लेकर आम राहगीरों तक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, चौराहे पर अर्टिगा समेत अन्य वाहनों के जरिए कथित दलालों द्वारा की जा रही वसूली भी जाम की एक बड़ी वजह होने के आरोप की वीडियो सामने आई हैं, इसी वसूली और अव्यवस्थाओं को लेकर आज ही जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है, इसके बावजूद बड़ा सवाल यह है, कि आखिर कामता चौराहे की यातायात व्यवस्था कब सुधरेगी ?

जब चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जिम्मेदारों की ड्यूटी लगाई जाती है, तो फिर आए दिन घंटों तक भीषण जाम क्यों लगता है ?

क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है,  या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है ?

आखिर कब मिलेगी कामता चौराहे को जाम से मुक्ति ? कब सुधरेगी यातायात व्यवस्था ?

रोजाना घंटों जाम में परेशान हो रही जनता, अब जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांग रही है, जनता ?

×
Date : 30 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
कामता चौराहे पर भीषण जाम ? एंबुलेंस से लेकर आम जनता तक परेशान ? रोजाना घंटों जाम में फंसते है,राहगीर ? परन्तु देखना यह है, कि प्रशासन कब जागेगा ?
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *