बीएमसी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत, लापरवाही के आरोपों पर परिजनों का हंगामा।

उत्तर प्रदेश/लखनऊ 

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित बीएमसी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 32 वर्षीय नीतू यादव की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों के अनुसार, खाना बनाते समय महिला के हाथ जले थे और रात में उसकी हालत ठीक थी, लेकिन अगली सुबह उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि रात में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नशे में थे, परिजनों का यह भी आरोप है, कि अस्पताल उन्हें इलाज से संबंधित फाइल उपलब्ध नहीं करा रहा है। फोटो कॉपी दी है जिसमें ओवर राइटिंग है, कई दावों की डोज घटाई गई है, डॉक्टर का नाम तक बदल गया है, कुछ दवाओं को पूरी तरह पेन से काटा गया है। घटना के बाद नाराज परिजनों ने हंगामा किया, जिसमें आसपास के 500 से अधिक लोगों के जुड़ने की बात सामने आई है।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, इलाज से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. एनके सिंह ने जांच की बात कही है।

×
Date : 27 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
बीएमसी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत, लापरवाही के आरोपों पर परिजनों का हंगामा।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *