यूपी/ हेड
राजीव आनंद
राजधानी/ लखनऊ
*फुटपाथ निगल गया ग्रीन फील्ड स्कूल! खंभे से सटा मौत का निर्माण, दुकानों के लालच में बच्चों की जान से खिलवाड़! बिजली के खंभे को बनाया बंधक* *राजाजीपुरम*
ये स्कूल है या भूमाफिया का अड्डा?
ग्रीन फील्ड प्रबंधन ने फुटपाथ की सरकारी जमीन को ही निगल लिया है! बिजली का खंभा बिल्डिंग से चिपक गया है – एक बारिश, एक करंट, और लाशें बिछ जाएंगी! कौन जिम्मेदार होगा?
*पैसा खत्म, तो फुटपाथ पर दुकानें?*
सूत्रों का सनसनीखेज खुलासा – प्रधानाचार्य के पास पैसा नहीं बचा तो फुटपाथ घेरकर अवैध मार्केट खड़ा कर रहे हैं! नीचे दुकान, ऊपर दुकान – शिक्षा के नाम पर वसूली का धंधा!
शातिर तरीका – आगे टीन लगाकर अवैध निर्माण को पर्दे में छुपाया जा रहा है! चोर की दाढ़ी में तिनका! और प्लान तो और खतरनाक है – बाद में बिजली विभाग को पैसा देकर खंभा ही गायब करवा देंगे! ये भ्रष्टाचार नहीं तो क्या है?
रोड पहले से जाम, अब बची हुई सड़क भी कब्जा! जनता चलें तो कहां चलें? बच्चों का स्कूल है, पैदल निकलने की जगह नहीं!
*नगर निगम बिक गया? LDA सो गया? बिजली विभाग ने आंखें बंद कर लीं?*
*योगी जी के शासन में लखनऊ में शिक्षा माफिया खुलेआम सरकारी जमीन बेच रहा है! अगर आज हथौड़ा नहीं चला तो कल हर स्कूल फुटपाथ पर होगा!*




