रंग और पहचान बदलकर भी नहीं बच सका स्कूटी चोर, गाजीपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।

उत्तर प्रदेश/लखनऊ 

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

सफेद एक्टिवा को कर दिया काला, नंबर प्लेट भी हटाई; चोरी की स्कूटी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

शातिराना तरीके से स्कूटी का रंग बदलकर और नंबर प्लेट हटाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे आरोपी की चालाकी आखिरकार काम नहीं आई, गाजीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूटी चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली।
पुलिस के मुताबिक, इंदिरा नगर निवासी रेहान की होंडा एक्टिवा स्कूटी 12 अक्टूबर की रात करीब 3:18 बजे उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की ओर से 17 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी।
इसी क्रम में 18 अक्टूबर को मुंशी पुलिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-14 स्थित पावर हाउस चौराहे के पास एक युवक बिना नंबर प्लेट की काली स्कूटी के साथ मौजूद है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को स्कूटी समेत पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान शिव अवस्थी (करीब 20 वर्ष), निवासी लिबर्टी कॉलोनी, सर्वोदय नगर, थाना गाजीपुर, लखनऊ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इंदिरा नगर सेक्टर-17 से स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की, पहचान छिपाने के लिए उसने स्कूटी की नंबर प्लेट हटाकर फेंक दी और उसके मूल सफेद रंग को बदलकर काला कर दिया, ताकि वाहन की पहचान न हो सके।
हालांकि, पुलिस की सतर्कता के आगे आरोपी की यह चालाकी काम नहीं आई। पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों और जनपदों से जुटाई जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरजकांत पांडेय, उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल सुमित तिवारी और कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे।

×
Date : 19 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
रंग और पहचान बदलकर भी नहीं बच सका स्कूटी चोर, गाजीपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *