मिशन शक्ति अभियान (फेज 6.0): भदोही में गूंजी नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की आवाज, भव्य पैदल मार्च के साथ अभियान का हुआ शानदार आगाज।

यूपी/ हेड

राजीव आनंद

उत्तर प्रदेश/ भदोही

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा महिला सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज जनपद भदोही में *‘मिशन शक्ति अभियान (फेज 6.0)’* के अंतर्गत एक भव्य पैदल मार्च का सफल आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ *श्री अभिनव त्यागी* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। मार्च प्रातः 09:00 बजे *दुर्गागंज तिराहा, ज्ञानपुर से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन, ज्ञानपुर तक गया* , जिसमें *श्री शुभम अग्रवाल* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही तथा समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों सहित जनपद के विभिन्न थानों एवं मिशन शक्ति केंद्रों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। इस दौरान मार्च में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारी सुरक्षा का संदेश दिया और मार्ग में जगह-जगह खड़े नागरिकों व मातृशक्ति से संवाद कर उन्हें वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, महिला हेल्पलाइन-181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 जैसे विभिन्न सरकारी सहायता नंबरों, कानूनी अधिकारों व सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पम्फलेट भी वितरित किए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भदोही ने संदेश में कहा कि “शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व साक्षात शक्ति की आराधना का पर्व है। इस पावन अवसर पर हमारा संकल्प है कि जनपद की हर महिला और बेटी खुद को पूरी तरह सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर महसूस करे। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से गांवों, कस्बों और स्कूलों में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और सरकारी हेल्पलाइन नंबर्स के प्रति जागरूक कर रहा है।

×
Date : 12 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
मिशन शक्ति अभियान (फेज 6.0): भदोही में गूंजी नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की आवाज, भव्य पैदल मार्च के साथ अभियान का हुआ शानदार आगाज।
News Image

यूपी/ हेड

राजीव आनंद

उत्तर प्रदेश/ भदोही

मिशन शक्ति अभियान (फेज 6.0): भदोही में गूंजी नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की आवाज, भव्य पैदल मार्च के साथ अभियान का हुआ शानदार आगाज।

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा महिला सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज जनपद भदोही में *‘मिशन शक्ति अभियान (फेज 6.0)’* के अंतर्गत एक भव्य पैदल मार्च का सफल आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ *श्री अभिनव त्यागी* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। मार्च प्रातः 09:00 बजे *दुर्गागंज तिराहा, ज्ञानपुर से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन, ज्ञानपुर तक गया* , जिसमें *श्री शुभम अग्रवाल* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही तथा समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों सहित जनपद के विभिन्न थानों एवं मिशन शक्ति केंद्रों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। इस दौरान मार्च में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारी सुरक्षा का संदेश दिया और मार्ग में जगह-जगह खड़े नागरिकों व मातृशक्ति से संवाद कर उन्हें वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, महिला हेल्पलाइन-181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 जैसे विभिन्न सरकारी सहायता नंबरों, कानूनी अधिकारों व सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पम्फलेट भी वितरित किए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भदोही ने संदेश में कहा कि "शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व साक्षात शक्ति की आराधना का पर्व है। इस पावन अवसर पर हमारा संकल्प है कि जनपद की हर महिला और बेटी खुद को पूरी तरह सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर महसूस करे। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से गांवों, कस्बों और स्कूलों में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और सरकारी हेल्पलाइन नंबर्स के प्रति जागरूक कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *